HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : स्कूल बसों पर यह पांच नंबर नहीं होने पर होगी...

हल्द्वानी : स्कूल बसों पर यह पांच नंबर नहीं होने पर होगी कार्यवाही

हल्द्वानी समाचार | स्कूल वाहनों को लेकर शासन प्रशासन अब सख्त हो गया है, अब स्कूल की बस और वैनों पर फायर ब्रिगेड, पुलिस हेल्पलाइन समेत पांच फोन नंबर चस्पा करना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि विगत एक सप्ताह से स्कूल बस और वैनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच में पता चला रहा कि कई स्कूल वैन और बस के संचालक यातायात नियमों का सही तरह से पालन नहीं कर रहे है।

इस बीच आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर ने पब्लिक स्कूल एसोसिएशन को आदेश जारी कर कहा कि स्कूल बस और वैन के अंदर फायर ब्रिगेड, परिवहन विभाग, पुलिस हेल्पलाइन, जिला आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के फोन नंबर जरूर चिपके होने चाहिए जिससे किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क किया जा सके।

ये हैं जरूरी फोन नंबर

⏩ अग्निशमन विभाग, नैनीताल- 112, 05946-260207
⏩ परिवहन विभाग, हल्द्वानी- 73022598, 05946-260207
⏩ पुलिस हेल्पलाइन नंबर, नैनीताल- 112, 9411112979
⏩ जिला आपदा प्रबंधन, नैनीताल- 1077, 05942-231178
⏩ स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस 108

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments