HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही, डंपर सीज

हल्द्वानी : वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही, डंपर सीज

हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग दिनकर तिवारी तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से रेत के अभिवहन कर रहे वाहन को सीज किया।

मुखबिर की सूचना पर रेंजर डौली के नेतृत्व में आज सोमवार को किच्छा – बरेली हाईवे में वन उपज रेता का अवैध अभिवहन करने पर डंपर संख्या UK06CA6136 को पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज रॉयल्टी से लगभग 50 कुंतल अधिक मात्रा में उपखनिज की निकासी की जा रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नहीं जाएगा।

टीम में सत्येंद्र दुबे, प्रशिक्षु वन आरक्षी तनुजा पंत, सीमा चौहान, चालक शाहिद बेग अन्य रेंज कर्मी मौजूद थे।

हल्द्वानी के इन इलाकों में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ गरजेगा पीला पंजा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments