HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : यहां मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर...

हल्द्वानी : यहां मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव स्थित एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र अंतर्गत महावीरगंज कॉलोनी में बने एक दो मंजिला मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया।

मकान में रह रहे लोगों ने किसी तरह से निकलकर अपनी जान बचाई, इससे पहले वह कुछ कर पाते देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जहां मकान में रखा सारा घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े आदि जलकर खाक हो गया।

सूचना दमकल विभाग को दी गई, मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी के साथ टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। मकान के गली में होने के चलते टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम ने बताया कि व्यापारी का दो मंजिला घर है। वह ऊपर स्वजनों के साथ रहते हैं जबकि प्रथम तल पर उनकी दुकान है। स्वजनों ने घर से धुंआ उठता देखा। इसकी सूचना दमकल को देते ही परिवार के सदस्य घर के बाहर निकल आये। लेकिन तब तक घर के एक हिस्से में रखा सामान जल चुका था आग से काफी नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

UKSSSC ने जारी की निरस्त परीक्षाओं की नई तारीख, यहां देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments