HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : तराई पूर्वी वन प्रभाग की कार्यवाही, रेता का अवैध अभिवहन...

हल्द्वानी : तराई पूर्वी वन प्रभाग की कार्यवाही, रेता का अवैध अभिवहन करने पर 10 टायरा सीज

हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से ग्रिट/बजरी तस्करी कर रहे वाहन को सीज किया गया है।

रेंजर डौली के नेतृत्व में बुधवार रात 2 बजे के करीब हल्द्वानी-बरेली हाईवे के आनन्द पुर मोड़ पर किच्छा की ओर वन उपज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 10 टायर हाईवा ट्रक पंजीकरण नंबर UK 06 CB 4469 को पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया गया। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त अवैध रेता लगभग 300 कु. भरे वाहन को बाजपुर क्षेत्र से ले ज़ाया जा रहा था। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज रेता लगभग 300 कुंतल तस्करी की विस्तृत जांच की जा रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है।

वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, शिव सिंह, सत्येंद्र नाथ दुबे सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, किसन सिंह सुयाल, अमजद खान, सुरेंद्र अधिकारी आदि थे।

Jio का धमाका, सिर्फ 1 रुपये में लॉन्च किया 30 दिन की वैलिडिटी वाला पैक, मिलता है इतना डेटा

रेलवे ब्रेकिंग : सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा पुल भट्टा, सितारगंज रोड – यह है वैकल्पिक मार्ग

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments