ADVERTISEMENTS
देहरादून। उत्तराखंड राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स ने उधमसिंह नगर के इदस हजार के ईनामी बदमाश गुरदीप सिंह उर्फ दीपा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसे खटीमा के जंगलों गिरफ्तार करने की बात सामने आ रही है। दीपा पर हत्या, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण व अन्य जघन्य अपराधों के केस दर्ज हैं। एसटीएफ ने उसे 36 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गुरदी सिंह उर्फ दीपा का गैंग नानकमत्ता, खटीमा, पीलीभीत से लेकर नेपाल के जंगलों तक सक्रिय था। देसी हथियारों का निर्माण, उनकी तस्करी और सुपारी हत्याओं में उसकी पुलिस को तलाश थी। उसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ने के लिए कई दिनों से जाल बिछज्ञ रखा था। दीपा की गिरफ्तारी के बाद दीपा के गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश पुलिस जंगलों में कर रही है।
ADVERTISEMENTS

