HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : घर के समीप ही किशोरी पर झपटा गुलदार, गम्भीर...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घर के समीप ही किशोरी पर झपटा गुलदार, गम्भीर घायल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, टिहरी

यहां खेतों से काम कर घर वापस लौट रही एक किशोरी पर गुलदार ने हमला कर दिय। इस बीच ​शोर मचाने व अन्य ग्रामीणों के मौके पर पहुंच जाने से गुलदार उसे छोड़ जंगल की ओर भाग गया। हमले में बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना जनपद टिहरी के नरेंद्र नगर के दोगी पट्टी की ग्राम पंचायत मठियाली के काटल गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय विद्यालय में कक्षा 07 में पढ़ने वाली 15 साल की किशोरी करिश्मा भंडारी पुत्री कमल सिंह भंडारी गत दिवस बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे अपने खेतों से काम कर नित्य की तरह घर को लौट रही थी। घर से महज दस मीटर की दूरी पर एक घात लगाये बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

बालिका द्वारा चिल्लाने पर आस—पास मौजूद लोग वहां दौड़ते हुए पहुंचे। लोगों की भीड़ देख गुलदार भाग गया, लेकिन बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी। बालिका के पूरे शरीर पर गुलदार के नाखूनों से गहरे जख्म हो गये हैं। गले में भी काफी जख्म हैं। घायल बालिका को परिजन व अन्य लोग रात में ही ऋषिकेश अस्पताल इलाज के लिए ले गये, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने अनुसार यहां बीते लंबे समय से गुलदार का आतंक दर्जन भर गांवों में है। शाम ढलने से पहले ही गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments