HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : घर के आंगन में खेल रहे बच्चे पर झपटा...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घर के आंगन में खेल रहे बच्चे पर झपटा गुलदार, दहशत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी

यहां घर के आंगन में खेल रहे एक पांच वर्षीय बालक पर गुलदार झपट पड़ा। ग्रामीणों के मौके पर पहुंच जाने से गुलदार बच्चे को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। यदि कुछ ही पल की देरी होती तो भयानक हादसा भी हो सकता था। बच्चे की पीठ पर गुलदार द्वारा पंजा मारा गया है, जिसके निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी जनपद के मेनोल गांव में बीते देर शाम घटित हुई है। बताया जा रहा है कि एक पांच साल का बच्चा अमन डबराल पुत्र शिव प्रसाद देर शाम घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच घात लगाये बैठे एक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों की नजर गुलदार पर पड़ गई। जब तमाम लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

बालक की पीठ पर गुलदार ने पंजा मारा, जिसके बाद उसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बालक को छुट्टी दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनके पहुंचने पर जरा सी भी देरी हो जाती तो बच्चे को गुलदार उठा ले जाता और एक दर्दनाक हादसा हो सकता था। किस्मत से बच्चे की जान बच गई है। उन्होंने कहा कि एक गुलदार रोज शाम को आस—पास मंडराते देखा जा रहा है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments