यहां ढोकाने नथुवाखान मोटर मार्ग में एक जर्सी गाय को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। गाय का शव काफी समय तक सड़क पर ही पड़ा रहा।
वन पंचायत सरपंच ढोकाने प्रदीप परगाई ने बताया कि गत रात एक जरसी गाय को गुलदार ने मार डाला। गुलदार ने गाय को ढोकाने नथुवाखान मोटर मार्ग में देर रात अपना शिकार बनाया है। आज सुबह उसका अधखाया शरीर सड़क पर पड़ा देखा गया। यह गाय काफी समय से क्षेत्र में घूमते दिख रही थी। वन पंचायत सरपंच ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार का आतंक ढोकाने, कमोली, सिमराड़, सिरसा, मनरसा, चोपड़ा, क्वारब में लंबे समय से बना हुआ है। मवेशीखोर गुलदार अब तक कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।