HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बासुलीसेरा में मवेशीखोर गुलदारों का आतंक, बकरी को बनाया निवाला,...

अल्मोड़ा : बासुलीसेरा में मवेशीखोर गुलदारों का आतंक, बकरी को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण, एक साथ दिख रहे तीन गुलदार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। विकासखंड द्वाराहाट अंतर्गत बग्वालीपोखर के निकटवर्ती गांव बासुलीसेरा गांव में मवेशीखोर गुलदार का जबरदस्त आतंक मचा हुआ है। आज सुबह बासुलीसेरा में एक साथ तीन गुलदारों ने धावा बोल ग्रामीण प्रेम राम पुत्र पनी राम की एक बकरी को मार डाला। इस बीच हल्ला मचाने पर गुलदार जंगल को भाग गये।
उल्लेखनीय है कि बग्वालीपोखर के निकटवर्ती क्षेत्र बासुलीसेरा में गुलदारों का लंबे समय से आतंक मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि आबादी के आसपास गुलदार दिन में ही घूमते दिखाई दे रहे हैं और रात के समय किसी के आंगन तो किसी की छत में बैठ रहे हैं। इससे ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। गुलदार के डर से बच्चों ने खेलना तक बंद कर दिया है। महिलाओं का चारे आदि के लिए जंगल जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्राम महतगांव के दिवान मेहता ने कहा कि बग्वालीपोखर व कूवाली में लंबे समय से गुलदारों का आतंक है और बहुत से ग्रामीणों के पालतू मवेशियों को यह मार चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों, प्रशासन व वन विभाग से गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों व जनप्रतिनिधियों को इसके लिए वन विभाग पर दबाव कायम करना चाहिए। उन्होंने वन विभाग से गुलदार द्वारा पशुपालक को पहुंचाई गई हानि पर तत्काल मुआवजा देने की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments