रामनगर | तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कालूसिद्ध क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि कालूसिद्ध गांव के पास गांव की प्रभा देवी (उम्र 52) पत्नी सुरेंद्र कुमार घास काटने खेत पर गई थी। इस बीच उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गुलदार को भगाया। सूचना मिलने पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


