HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : गुलदार की खाल के साथ खटीमा से तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज : गुलदार की खाल के साथ खटीमा से तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

शान्तिपुरी। उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वन्य जीवों के अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एक टीम लगातार उत्तराखण्ड के सीमावर्ती जनपदों में इन वन्य जीव जन्तूओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करों की तलाश में सक्रिय है। आज उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में एक वन्य जीवों के अंगो का अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्य जीवों के अंगो की तस्करी करने आ रहा है। सूचना पर एसटीएफ की कुमॉऊ युनिट को सतर्क कर प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ कुमॉऊ एमपी सिंह व वन विभाग खटीमा के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स एवं वन विभाग खटीमा की टीम द्वारा खटीमा क्षेत्र में एक अभियुक्त वीरू प्रसाद पुत्र बुनेला, निवासी सम्पूर्णानगर सिंघर खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष के एक वन्य जीवों के अंगों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को एक लैपर्ड की खाल, जिसकी लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है, के साथ खटीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ वन विभाग खटीमा में वन्य जीव5द जन्तू संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल चल्थी वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब बारह लाख रूपया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुका है। अभियुक्त ने पूछताछ में यहज़,, भी बताया कि उसका लखनऊ से पासपोर्ट बना है। अभियुक्त इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करता है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करता है, पुलिस की टीम में उप निरीक्षक केजी मठपाल, कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार,प्रमोद रौतेला,मनमोहन सिंह,चन्द्रशेखर मल्होत्रा, संजय कुमार,सुरेन्द्र सिंह कनवाल
और वन विभाग खटीमा के वन क्षेत्राधिकारी खटीमा राजेन्द्र सिंह मनराल, वन दारोगा अशोक कुमार गौतम, कांस्टेबल उत्तम सिंह राणा, वन आरक्षी, भैरव सिंह बिष्ट व चालक मिथिलेश कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments