HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : नहीं रहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गुलाबो,...

ब्रेकिंग न्यूज : नहीं रहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की गुलाबो, कोरोना पाजिटिव होने के बाद वेंटीलेटर पर थीं दिव्या भटनागर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। टीवी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है कि गुलाबो नहीं रहीं
दिव्या भटनागर नामक यह अभिनेत्री पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। अंतत: दिव्या कोरोना से जंग हार गईं। दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं।

जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी, उनका ऑक्सीज़न लेवल कम हो रहा था जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर पर कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस इस लड़ाई को जीत नहीं सकीं और उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।


दिव्या के दोस्त युवराज रघुवंशी ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। स्पॉब्वॉय से बातचीत में युवराज ने बताया कि, ‘दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे डॉक्टर ने बता दिया कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं।


टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दिव्या की मां ने दिव्या के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। मां ने बताया था, ‘दिव्या के पति गगन ‘फ्रॉड’ है। वो एक्ट्रेस को छोड़कर चले गए और उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में भी नहीं पूछा’। मां ने कहा था, ‘दिव्या ने हमारी जानकारी के बिना शादी की थी। हम इस शादी के विरोध में थे। दिव्या पहले मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थी। लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा में एक छोटे से घर में रहने लगी। उसका पति भी फ्रॉड निकला, उसे छोड़कर चला गया’।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments