HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गुरिल्लों ने गैराड़ मंदिर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए...

अल्मोड़ा: गुरिल्लों ने गैराड़ मंदिर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ

ADVERTISEMENTS

👉 नौकरी, पेंशन की मांग तथा अन्य सुविधाओं की लड़ाई
👉 आंदोलन को 14 वर्ष पूरे, संघर्ष जारी रखने का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पिछले 14 वर्षों से अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में नौकरी, पेंशन एवं अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलनरत गुरिल्लों ने आज गैराड़ गोलज्यू मंदिर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। आज से गुरिल्लों के धरना 15वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इसी उपलक्ष्य में विख्यात गैराड़ गोलज्यू मंदिर में पहुंचकर यह आयोजन किया।

गुरिल्लों की टोली ने दीन दुखियों की पुकार सुनने वाले गैराड़ गोलज्यू मंदिर में पूजा—अर्चना की और अपनी फरियाद लगाई। इस मौके पर गुरिल्लों ने कहा कि विगत 17 वर्षों के आंदोलन के दौरान केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने गुरिल्लों को केवल गुमराह ही किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार गुरिल्लों का सत्यापन करने, गुरिल्लों के समायोजन का प्रस्ताव तैयार करवाने के बाद चुप बैठ गई है, तो राज्य सरकार गुरिल्लों के संबंध में अपने ही शासनादेशों का अनुपालन नहीं कर पा रही है और इस बीच उत्तराखंड शासन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक कराने के आश्वासन पर भी टालमटोली कर रही हैं।

निराश होकर न्याय के लिए आज डाना गोलज्यू मंदिर में गुरिल्लों ने गुहार लगाई और आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए धरना पूर्ववत जारी रखने का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में ब्रह्मानन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, खड़क सिंह पिलख्वाल, ललित मोहन सनवाल, प्रेम बल्लभ कांडपाल, विजय जोशी, उदय महरा, भगवत भोज, भीमराम, बिशन सिंह नेगी, नारायण राम, केवल राम, गोविंद राम, त्रिलोक राम, मोहन राम, उमेद राम, इन्द्रा तिवारी, रेखा आर्या, शांति देवी, कविता शाह, दीपा शाह, विशन राम आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments