HomeUttarakhandAlmoraAlmora: पर्यावरण सुरक्षा के लिए आवाज उठाएगी ग्रीन​ हिल्स संस्था

Almora: पर्यावरण सुरक्षा के लिए आवाज उठाएगी ग्रीन​ हिल्स संस्था

— पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने हिमालयी क्षेत्र में असंतुलित विकास पर चिंता जताते हुए इसे पर्यावरण संतुलन के लिए खतरा बताया है। यह बात संस्था द्वारा प्रख्यात पर्यावरणविद स्व. सुन्दरलाल बहुगुणा के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही। तय किया है कि पर्यावरण एवं हिमालयी क्षेत्र के निवासियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए आवाज उठाई जाएगी।

ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के कार्यालय में आज प्रख्यात पर्यावरणविद स्व. सुन्दरलाल बहुगुणा के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणीय परिस्थितियों, असंतुलित विकास एवं हिमालयन पारिस्थितिकी पर मंथन हुआ और कहा गया कि विपरीत हालातों व अंतुलित विकास का ही परिणाम जोशीमठ जैसी घटनाएं हैं, जो बहुत चिंता का विषय है। वहीं उत्तरकाशी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला से जांगला तक लगभग 2 लाख दुर्लभ प्रजाति के देवदार वृक्षों के कटान कार्य पर चिंता जताई गई। यह कटान आल वेदर रोड निर्माण के अंतर्गत प्रस्तावित है। विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि हिमालय के पर्यावरण और हिमालय क्षेत्र के निवासियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवाज उठाई जाएगी। यह भी कहा गया कि इसके लिए हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरणीय मुद्दों पर कार्य कर रहे सभी संगठनों को सामूहिक आवाज उठाने के लिए आगे आने की जरूरत है। भावी रणनीति तय करने के लिए संस्था की ओर से डा. वसुधा पन्त के नेतृत्व में जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments