HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : पंतनगर में बनने जा रहा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, भाजपा...

लालकुआं न्यूज़ : पंतनगर में बनने जा रहा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, भाजपा नेता ने किया केंद्र-राज्य सरकार का आभार व्यक्त

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। पन्तनगर में बनने जा रहे ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पन्तनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी सलाहकार समिति के सदस्य हेमन्त नरूला ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होने जा रही है।

यहां अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पन्तनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी सलाहकार समिति के सदस्य हेमन्त नरूला ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की विकास की निति से ऊधम सिंह नगर जिले के पन्तनगर में ग्रानफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा है। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार ही नहीं पर्यटन व प्रदेश सरकार की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए पन्तनगर एयरपोर्ट का निमार्ण बहुत महत्वपूर्ण है राज्य के विकास में इसकी अहम भूमिका तो है ही, सामरिक दृष्टि से भी यह बेहद महत्वूपर्ण है। पन्तनगर एयरपोर्ट के निमार्ण से रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हवाई अडडे से देश-विदेश के साथ ही राज्य के अन्य शहरों जैसे देहरादून, पिथौरागढ़ के साथ-साथ पडोसी राज्यों के लिए भी हवाई सेवायें आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि 2400 करोड़ की लगत से बनने जा रहे एयरपोर्ट को 900 करोड़ रुपये के रूप में केन्द्र सरकार द्वारा पहली किस्त राज्य सरकार को दी जा चुकी है उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विश्व का पांचवा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच हमेशा विकास की रही है जिसके चलते देश आज नई कीर्तिमान ऊंचाइयों को छू रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments