HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शानदार पहल, वृहद स्तर...

Almora News : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शानदार पहल, वृहद स्तर पर चला कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति का पौधारोपण व सफाई अभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा संचालित सफाई व वृक्षारोपण अभियान लगातार जारी है। रविवार को चले वृहद अभियान के तहत आज विभिन्न टोलियों में अलग—अलग चयनित स्थानों पर अभियान का संचालन हुआ।

समिति की महासचिव वंदना भंडारी के नेतृत्व और सफल प्रयास से आज समिति के पदाधिकारी और सदस्य गणों ने अलग—अलग दल बना कर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम और सफ़ाई अभियान चलाया। जिसमें एक दल का नेतृत्व समिति की संयोजिका ज्योति सतवाल ने किया। नंदा वन, एनटीडी, गंगनाथ मंदिर परिसर वाले स्थान की सफाई कर उपयोगी प्रजाति के वृक्षों के पौध रोपे गये।

अन्य दल का नेतृत्व मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट द्वारा किया गया। अवनि वन, ग्राम गर, सरकार की आली में भी पौधारोपण किया गया। जिसमें सदस्य गीता बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, राजेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, अंशिका बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट दया बिष्ट आदि शामिल रहे।

समिति की महासचिव वंदना भंडारी के नेतृत्व में भी सफ़ाई अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्वी पोखर खाली और रामलीला मैदान के आस—पास के मुख्य मार्गों को साफ किया गया। जन जागरूकता की पहल भी की गई।
जिसमें समिति की उपसचिव रंजना भंडारी, सदस्य अनिता नेगी, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी आदि ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने सभी भागीदारों का आभार जताया। वंदना भंडारी ने बताया कि आगामी दिनों मे भी इस मुहिम को लगातार जारी रखेंगे। बेहतर परिणाम लाने और बेहतर समाज निर्माण व अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा।

संयोजक ज्योति सतवाल ने बताया कि देवदार, अमरूद, बांज, पीपल, मोरपंखी, बुरांश, गिलोई आदि अनेकों प्रजातियों का पौधारोपण किया जाना इस अभियान का हिस्सा है। लगाये गये पौधों की उचित देख भाल भी प्राथमिकता रहेगी।

मुख्य संरक्षक कमल बिष्ट ने प्रात:कालीन अभियान में सहयोग व मार्गदर्शन देने वाले तमाम सहयोगियों का आभार जताया।

Big Breaking : हल्द्वानी पहुंची नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की पार्थिव देह, कल होगी अंत्येष्टि, चारों व्यापार मंडलों ने शोक में आधे दिन बाजार बंद रखने का लिया फैसला

Uttarakhand : नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्रदयेश के निधन पर राजकीय शोक घोषित, जारी हुआ आदेश

Big News : क्या उत्तराखंड में शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया या बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू ! यह निर्णय ले सकती है सरकार, पढ़िये क्या बोले सरकार के प्रवक्ता उनियाल….

न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

यूपी : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

शर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप, सिगरेट से दागा, गहने भी लूटे, रविवार को हो गई मौत, ​डीएम ने बैठाई जांच

उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले 263 नए कोरोना संक्रमित, 07 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

Breaking News : प्रदेश में नही होगी 15 जून को स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा, ​अपरिहार्य कारणों से स्थगित

सोमवार से Delhi में अनलॉक प्रक्रिया शुरू : एक क्लिक में पढ़े क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Uttarakhand Brekaing : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, अस्पताल में निधन

अविश्वसनीय : यूपी का ‘प्रतापगड़’ ! जहां आने को तैयार नही एक भी IPS अफसर, पढ़िये पूरी कहानी….

राहुल, तीरथ, योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बेबीरानी मौर्या ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया शोक

स्मृति शेष : “यूं बिना बताये चले जाना तो आपकी आदत में शुमार नहीं था”, कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का स्वर्णिम राजनैतिक सफर…

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का ब्रेन हम्रेज से दिल्ली में निधन

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments