HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : परदादा, दादा और परपोते के बाद पिता भी मिला...

ब्रेकिंग न्यूज : परदादा, दादा और परपोते के बाद पिता भी मिला कोरोना पाजिटिव, एक ही परिवार की एक साथ चार पीढ़ियां कोरोना संक्रमित

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। परदादा, दादा और पोते के बाद अब पिता भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस परिवार की चारों पीढ़ियों का एक साथ एम्स ऋशिकेश में इलाज चल रहा है। यह मामला रुड़की का है। यहां पहल परदादा को कोरोना के कारण भर्ती किया गया था। इसके बाद उनका बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया तो उसे भी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। कल ही उनका दो वर्षीय पोता भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। इस प्रकार कुछ ही दिनों में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां चिकित्सालय में कोरोना का इलाज कराने पहुंच गई लेकिन इन पीढ़ियों में एक क्रम छूटा था पिता का आज वह कसर भी पूरी हो गई आज बच्चे का पिता भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस प्रकार अब एम्स में एक ही परिवार की चार पीढ़ियों को कोरोना संक्रमण के कारण चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।
दूसरा मामला सहारनपुर क्षेत्र का है। सहारनपुर यूपी निवासी 45 वर्षीय पुरुष जो कि दर्द की शिकायत के साथ बीती 10 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में आए थे। जहां उनका कोविड सेंपल लिया गया व जो कि रविवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है। पेशेंट वर्तमान में अपने घर सहारनपुर में है, इस बाबत उक्त जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। तीसरा मामला हरिद्वार का है। बहादराबाद हरिद्वार निवासी 23 वर्षीय युवक जो कि बीती 10 जुलाई को एम्स ओपीडी में आया था। जिसका कोविड सेंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव आया है। गौरतलब है कि युवक एम्स में भर्ती एक युवती का अटेंडेंट है। चिकित्सकों ने बताया कि पेशेंट एसिम्टमेटिक है जिसे नजदीकी सीसीसी सेंटर में भर्ती कराने को कहा गया है। चौथा मामला मेरठ निवासी एक 21 वर्षीय युवक का 11 जुलाई को ओपीडी में कोविड सेंपल लिया गया जो कि रविवार को पॉजिटिव आया है। यह युवक एम्स में भर्ती अपने पिता का अटेंडेंट है। पेशेंट को नजदीकी सीसीसी सेंटर में भर्ती करने को कहा गया है। पांचवां श्यामपुर ऋषिकेश निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति बीती 11जुलाई को बुखार की शिकायत के साथ एम्स स्क्रीनिंग ओपीडी में आया था, उसे बीते 6 दिनों से बुखार की शिकायत है। उसका कोविड टेस्ट किया गया जो कि पॉजिटिव आया है। पेशेंट 11 जुलाई से होम क्वारंटाइन है। हरिद्वार निवासी 16 वर्षीय किशोर जो कि 10 जुलाई को एम्स ओपीडी में बुखार की शिकायत के साथ आया था, किशोर को बीती 6 जुलाई से यह शिकायत है व तभी से होम आइसोलेशन में है। इसकी टेस्ट रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नवां मामला हरिद्वार निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति जो कि 10 जुलाई को बुखार की शिकायत के साथ ओपीडी में आए थे जिन्हें 4 जुलाई से यह समस्या है और वह उसी तिथि से होम क्वारंटाइन में थे। उनकी सेंपल रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। लिहाजा उन्हें नजदीकी सीसीसी सेंटर में भर्ती होने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments