HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: महिलाओं से आत्म​शक्ति बढ़ाने का आह्वान, अल्मोड़ा पालिका द्वारा भव्य...

ALMORA NEWS: महिलाओं से आत्म​शक्ति बढ़ाने का आह्वान, अल्मोड़ा पालिका द्वारा भव्य महिला दिवस कार्यक्रम, अनेक महिलाओं को सम्मानित किया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के सभागार में नगरपालिका एवं उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आर्य कन्या इंंटर कालेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वन्दना एवं स्वागत गीत से हुआ।
मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मातवर सिंह रावत ने महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता पर विचार रखे जबकि विशिष्ठ अतिथि सीएमओ डॉ. सविता हयांकी ने महिला स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी देते हुए बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिलाओं से संबंधित रोगों के बारे में जागरूक किया। मंगलदीप विद्या मंदिर की संस्थापक मनोरमा जोशी ने महिलाओं को अपनी आत्म शक्ति बढ़ाने तथा सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उत्तराखण्ड सेवा निधि से अनुराधा पाण्डे ने महिला अधिकार एवं महिला जागरूकता संबंधी जानकारी दी। वहीं पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने महिलाओं को आत्म निर्भरता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पालिका की ओर से इन्हें पुष्प गुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महिला समूहों के फेडरेशनों को 50—50 हजार रुपये के चैकों के तहत अनुदान धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी एवं विनोद कुमार पाण्डे ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में उत्तराण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद के सचिव गिरीश चन्द्र शर्मा, आजीवन सदस्य आनन्द सिंह ऐरी, प्रो. एनडी काण्डपाल, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, विजय पाण्डे, अमित साह, जगमोहन विष्ट, हेम चन्द्र तिवारी, दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट सहित नगर क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
पालिका में कई महिलाएं सम्मानित
कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के 13 वार्डो के गरीब एवं संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें सेलाखोला वार्ड से विमला वेरी, दुगालखोला वार्ड से नीलिमा गोस्वामी, मुरली मनोहर वार्ड से रजनी टम्टा, रामशिला वार्ड से निम्मी बगडवाल, रैलापाली वार्ड से राधिका देवी, नन्दादेवी वार्ड गोविन्दी भट्ट, बद्रेश्वर वार्ड से मन्जू जोशी, बालेश्वर वार्ड से चम्पा कुवंर, लक्ष्मेश्वर वार्ड से रचना तिवारी, विवेकानन्दपुरी वार्ड से प्रेमा जड़ौत, एनटीडी वार्ड से दीपा मेहरा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ पालिका की महिला सभासद दीप्ती सोनकर, दीपा साह, आशा रावत, तरन्नुम बी, रेखा अल्मियां को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर की उच्च पदों पर आसीन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। जिनमें आईएएस सौम्या गुरूरानी, आइपीएस तृप्ती भट्ट, आइएएस अपूर्वा पाण्डे, अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा व एकता बिष्ट का सम्मान किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments