HomeUttarakhandAlmoraदेहरादून : जागेश्वर में भाजपा का परचम फहराने पर मेहरा का भव्य...

देहरादून : जागेश्वर में भाजपा का परचम फहराने पर मेहरा का भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

जागेश्वर विधानसभा सीट में राज्य गठन के बाद से प्रथम बार भाजपा का परचम फहराने पर नव निर्वाचित विधायक मोहन सिंह मेहरा का देहरादून में जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा विधायक मोहन सिंह मेहरा के राजधानी देहरादून के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने पर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। देहरादून के हरिओम इंकलेव में भाजपा नेता प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यह स्वागत कार्यक्रम हुआ, जहां मेहरा का माल्यार्पण किया गया।

यह भी पढ़िये — जनता की ताकत : इतिहास बनाने जा रही ‘The Kashmir Files’, बिजनेस 27 करोड़​ पार

इस मौके पर प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा जागेश्वर में परचम लहराया है। जिसके लिए इसके लिए देश के लोक प्रिय नेता नरेंद्र मोदी एवं पुष्कर धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी बड़ा योगदान रहा है। जागेश्वर की जनता ने गरीबों के मसीहा, कुशल रणनीति कार ईमानदार व्यक्तित्व के धनी मोहन सिंह मेहरा को अपना विधायक चुना, जिसके लिए वह जागेश्वर के मतदाताओं का धन्यवाद अदा करना चाहते हैं।

भाजपा विधायक मोहन सिंह मेहरा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता गोपाल बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल मेहरा, रमेश बिष्ट, गीता बिष्ट, नंदन सिंह, सुरेश उप्रेती ​सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments