HomeUttarakhandAlmoraएनटीडी में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

एनटीडी में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

ADVERTISEMENTS

विजेता टीम को मिले 31 हजार रूपये व ट्रॉफी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एनटीडी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रही रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस मौके पर विजेता टीम को 31 हजार तथा उप विजेता को 11 हजार की रकम व ट्रॉफी प्रदान की गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्रतियोगिता के समापन पर जोरदार आतिशबाजी की गई। समापन मुख्य अतिथि मनोज सनवाल तथा विशिष्ट अतिथि रोहित शैली और पुष्कर भैसोड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पुरस्कार वितरण और मैच का आंखों देखा हाल गिरीश धवन एवं सौरभ वर्मा द्वारा किया गया।

फाइनल मैच को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। इनमें पूर्व क्रिकेटर प्रकाश जोशी, हेम तिवारी, पंकज बिष्ट, मुराद खान, कृपाल, रोहित भट्ट, शैलू तिलारा, प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर विजेता टीम को 31 हजार और ट्रॉफी, तथा उप विजेता जीता टीम को 11 हजार और ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि मनोज सनवाल दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवयुवकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

विशिष्ट अतिथि पुष्कर भैसौड़ा ने कहा कि आयोजकों के प्रयास से प्रतियोगिता सफल रही। वर्ष 1997 से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो कि एक सराहनीय कदम है। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार रोहित भट्ट के द्वारा प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में बैस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट पंकज द्विवेदी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राजीव शैली, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मोहित सिंह बिष्ट तथा इमरजिंग प्लयेर का खिलाब विशाल कुमार को मिला।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments