HomeBreaking Newsउत्तराखंड की बेटी ईशा मेहता को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया...

उत्तराखंड की बेटी ईशा मेहता को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

कुमाऊं विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह

हल्द्वानी। राज्यपाल द्वारा अपनी पुत्री को सम्मानित होता देख माता-पिता की आंखें उस वक्त भर आई जब राज्यपाल द्वारा उनकी बेटी को स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया जा रहा था। वो लम्हा एक माता-पिता के लिए बेहद ही गर्व करने वाला पल था।

ADVERTISEMENTSAd

पिथौरागढ़ की बेटी ईशा मेहता स्वर्ण पदक से सम्मानित | Esha Mehta of Pithoragarh honored with Gold Medal

Advertisement

शुक्रवार को डीएसबी परिसर में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा पिथौरागढ़ की टॉपर ईशा मेहता (Esha Mehta) को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

एम. ए. अंग्रेजी में स्वर्ण पदक | M.A. Gold Medal in English

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की ईशा मेहता को एम. ए. अंग्रेजी (MA English) विषय में सर्वाधिक अंक लाने पर राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया। ईशा ने L. S. M. Government P. G. College Pithoragarh से एम. ए. अंग्रेजी किया है।

अपने पिता के साथ ईशा मेहता | Esha Mehta of Pithoragarh honored with Gold Medal

ईशा की कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को

पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र मेहता और रेखा मेहता की सुपुत्री ईशा मेहता ने एम ए अंग्रेजी विषय में स्वर्ण पदक लाकर पिथौरागढ़ क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। ईशा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

नैनीताल की डॉ. अनीता राणा को रसायन विज्ञान में मिली PHD की उपाधि

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments