HomeUttarakhandBageshwarसरकार देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा करने में नाकाम साबित :...

सरकार देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा करने में नाकाम साबित : प्रदीप टम्टा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि सरकार देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

यहां आयोजित पत्रकार में कांग्रेस जनों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें सरकार जो कार्रवाई करेगी कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी रहेगी, लेकिन घटना के बाद देश में घृणा फैलाने का काम नहीं होना चाहिए। जिम्मेदार पर कार्रवाई हो।

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि पुलवामा के बाद पहलगाम में यह दूसरा आतंकी हमला हुआ है। इन हमलों में निर्दोष लोगों की जान गई है। सरकार को चाहिए कि अब वह इस तरह के घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे। देश के खिलाफ आतंकी माहौल बनाने वालों कतई न बख्या जाए। कांग्रेस इस मामले में सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन आतंकवाद फैलाने के नाम पर अपने देश में माहौल बिगाड़ने का काम कतई नहीं होना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेन्द्र टँगड़िया,देवेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments