HomeUttarakhandBageshwarसमग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही सरकार : पार्वती दास

समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही सरकार : पार्वती दास

ADVERTISEMENTSAd

विकास भवन में संवाद कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में विचार-विमर्श एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास, जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के समक्ष जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, उद्योगपतियों, काश्तकारों और किसानों के साथ गहन चर्चा की गई।

विकास भवन में संवाद कार्यक्रम
विकास भवन में संवाद कार्यक्रम

संवाद कार्यक्रम में किसानों और काश्तकारों ने अपनी समस्याओं को रखा, जिनमें पर्यटन, कृषि संबंधी सहायता, वन संपदा के उपयोग, नशा मुक्ति, पर्यावरण एवं विपणन से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। चिंतन गोष्ठी के दौरान उद्योगपतियों ने जिले में निवेश और स्वरोजगार को लेकर अपनी राय रखी।

विधायक श्रीमती पार्वती दास ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए इसके समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, किसानों, उद्यमियों और नागरिकों को उनके बहुमूल्य सुझावों को शासन स्तर पर रखने की बात कही

जिलाधिकारी ने जिले में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला और जनप्रतिनिधियों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं उद्यमियों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वरोजगार और वैकल्पिक रोजगार के अवसरों पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने सुगंधित पौधों की खेती, पर्यटन विकास और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी को जिले की आर्थिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वीर चंद्र गढ़वाली योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी सरकारी नीतियों को आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सहायक बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटकों को जिले में अधिक समय तक रोकने के लिए नई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य की रेलवे और सड़क परियोजनाओं से जिले की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगा। उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया, संजय परिहार, दलीप सिंह खेतवाल, हरीश सोनी, इंद्र सिंह परिहार, थ्रीस कपूर, विपिन उप्रेती, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय,विवेक तिवारी, पंकज मेहता, पंकज कनसेरी, सीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ जीएस सोन, डीडीओ संगीता आर्या, डीपीओ मंजुलता यादव, डीएसटीओ दिनेश रावत, डीएचओ आरके सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments