HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : शिमला में वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद...

ब्रेकिंग न्यूज : शिमला में वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी सरकारी चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिला, पत्नी भी संक्रमित

ADVERTISEMENTS

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल यानी रिपन चिकित्सालय में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो गया। कल उसकी उनकी रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरे चिकित्सिालय में हड़कंप मच गया। है। चिकित्सक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

चिकित्सक की पत्नी और उनकी बेटी को जुखाम बुखार की शिकायत के बाद कल रिपन अस्पताल लाया गया था। उनकी कोरोना जांच करवाई तो डॉक्टर और पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनकी बेटी का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया है। अब माता-पिता का भी आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया है। इन सभी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। हम आपको बता दें कि तीन-चार दिन पहले सोलन जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक एक महिला डॉक्टर भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद पॉजिटिव पाई गई थीं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments