HomeUttarakhandBageshwarनाकाम होकर अब दमनकारी नीति अपना रही सरकार: भुल्लर

नाकाम होकर अब दमनकारी नीति अपना रही सरकार: भुल्लर

— बागनाथ पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, भव्य स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सरकारी नौकरियों में घोटाले हो रहे हैं। विरोध करने वाले बेराेजगारों पर लाठी भांजी जा रही है। पेपर लीक मामले में सीबीआइ जांच कराने की मांग की गई है, लेकिन सरकार दमनकारी नीति पर उतर आई है।

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उनका पहली बार आने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहना है। सरकार की नाकामी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचानी है। नगर, निकाय चुनाव के लिए अलावा लोकसभा चुनाव में बेरोजगार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगत डसीला, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, गोकुल परिहार, भीम कुमार, गीता रावल, अंकुर उपाध्याय, संजय चनियाल, उमेद गढ़िया, कमलेश, संस्कार, रवि कोश्यारी, ललित सतवाल, पंकज बिष्ट, हेमा शाही, सुंदर सिंह, दर्शन, गौरव, इंद्रा आदि उपस्थित थे।
खुद के लिए हो रही आभार रैलियां

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नौकरी घोटलों की सीबीआइ जांच की मांग की गई है। मुख्यमंत्री स्वयं के लिए आभार रैलियां आयोजित करा रहे हैं। नकल विरोधी कानून में शिकायत करने वालों को फंसाया जा रहा है। युवाओं में आक्रोश है। बीते दिवस विधानसभा घेराव में यह दिखा। निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री जहां जाएंगे उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। सीएम ने अपने कार्यक्रम भी इसबीच कम कर दिए हैं। विचलन की शक्ति का सरकार बेरोजगारों के लिए नहीं कर रही है। भ्रष्ट अधिकारियों को विचलन का लाभ दिया गया है। एक एसडीएम को चुनाव से पहले चंपावत भेजा गया था। वह विचलन के आधार पर पदोन्नति पाए थे। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments