HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: गोट योजना करेगी किसानों की आर्थिकी मजबूत—गढ़िया

Bageshwar: गोट योजना करेगी किसानों की आर्थिकी मजबूत—गढ़िया

ADVERTISEMENTS

— असों में गोट वैली योजना का विधायक ने किया शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

पशुपालन विभाग के तत्वावधान में इण्टर कालेज असों में गोट वैली योजना का अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि बागेश्वर जिला कृषि व पशुपालन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि गोट योजना किसानों की आर्थिकी मजबूत करने में सहायक साबित हो सकती है।

कार्यक्रम में विधायक को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। श्री गड़िया ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन एवं एनसीडीसी के अंतर्गत गोट वैली योजना का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि पशुपालन उत्तराखंड के लोगों की आजीविका एवं आय का मुख्य साधन है। इस महत्वाकांशी योजना के माध्यम से उत्तराखंड के एवं स्थानीय पशुपालकों के लिए रोज़गार उपलब्ध होगा, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत व्यावसायिक बकरी पालन के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे ग्रामीण आर्थिकी और मजबूत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने किसानों से सरकार की योजना का लाभ लेने की अपील की।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि गोट वैली का उद्देश्य व्यवसायिक गोट फार्मिंग को केन्द्रित कर एकीकृत एव समेकित आजीविका मॉडल विकसित करना है। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि वह पात्र लोगों को योजना का लाभ हर हाल पहुंचाये। इस अवसर पर गोट वैली के 10 लाभार्थियों को बकरियां दी गयी।

इस मौके ब्लाक प्रमुख गोविन्द सिंह दानु, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, जिला पंचायत सदस्य रेखा आर्या, प्रधान अंसो सती शाही, उपजिलाधिकारी मोनिका, संयुक्त निदेशक पशुपालन हरीश चन्द्र जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 रविन्द्र चन्द्रा, तहसीलदार पूजा शर्मा, गणेश सुरकाली, हरीश शाही, आनन्द मेहता, ओम प्रकाश ऐठानी, भगवत सिंह कोरंगा, शशि शाही सहित उत्तराखंड भेड़ विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments