HomeUttarakhandAlmoraखास ख़बर : 02 मई को अल्मोड़ा पहुंच रही गोलज्यू संदेश यात्रा,...

खास ख़बर : 02 मई को अल्मोड़ा पहुंच रही गोलज्यू संदेश यात्रा, पढ़िये संपूर्ण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड की लोक संस्कृति के व्यापक प्रचार—प्रसार के लिए निकली गोलज्यू संदेश यात्रा 02 मई को अल्मोड़ा पहुंच रही है। यात्रा का स्थानीय भैरव मंदिर के अलावा गैराड़ व चितई स्थि​त गोलज्यू मंदिर में भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा को लेकर आज यहां पालिका सभागार में अपनी धरोहर संस्था उत्तराखंड की बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में 25 अप्रैल से 05 मई, 2022 तक होने जा रही गोलज्यू संदेश यात्रा के सन्दर्भ में व्यापक चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि गोलज्यू संदेश यात्रा 02 मई को अपरान्ह 3 बजे पांडेखोला बाई पास से बेस चिकित्सालय मार्ग से होते हुए अल्मोड़ा नगर में प्रवेश करेगी। भैरव मंदिर के समीप स्थानीय स्वागत समिति द्वारा गोलज्यू संदेश यात्रा का स्वागत किया जायेगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि इस यात्रा से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की सांस्कृति धरोहर का प्रचार—प्रसार होगा। उन्होंने अपनी धरोहर संस्था के अभूतपूर्व प्रयास की प्रशंसा भी की। संस्था के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कांडपाल ने बताया कि गोलज्यू संदेश यात्रा 2 मई को कलविष्ट डाना गोलज्यू, गैराड़ एवं चितई के गोलज्यू मंदिर में भी पहुंचेगी। गैराड़ व चितई में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। संस्था के मनमोहन चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं सांस्कृतिक कर्मियों से यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की।

बैठक में प्रमोद चन्द्र लोहनी, अरविन्द जोशी, डॉ० लता पाण्डे, राधा तिवारी, श्वेता उपाध्याय, लीला बोला, राकेश भण्डारी, देवेन्द्र भट्ट, संदीप नयाल, लता तिवारी, भुवन जोशी, गीता तिवारी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments