HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: भाजपा—कांग्रेस को उखाड़ें, 'आप' को मौका दें, राज्य का भला...

Bageshwar News: भाजपा—कांग्रेस को उखाड़ें, ‘आप’ को मौका दें, राज्य का भला करें—सिसोदिया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश की सत्ता में आते ही राज्य में पहले ही वर्ष में एक लाख बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को शिक्षा का हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती से अब भाजपा व कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

तहसील गरुड़ के भकुनखोला खेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज उत्तराखंड में स्कूलों व अस्पतालों की हालत खराब है। रोजगार के लाले पड़े हैं और महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सत्ता में आते ही प्रदेश को शिक्षा का हब बनाएंगे। महिलाओं को एक हजार रुपए दिए जायेंगे। प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। बेरोजगारों को पांच हजार रुपए भत्ता दिया जाएगा। बिजली—पानी मुफ्त मिलेगी। उनका आरोप था कि मौजूदा प्रदेश सरकार के मुखिया ने 1200 घोषणाएं की हैं, लेकिन धरातल पर मात्र सौ घोषणाएं पूरी हो सकी। उन्होंने बागेश्वर जिले की दोनों सीटें आप की झोली में डालने की अपील की। श्री सिसोदिया ने कहा उत्तराखंड में माहौल आप के पक्ष में बना है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आप एक—एक वायदे को पूरा करेगी।

आप के उत्तराखंड प्रभारी व संगम विहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि एक बार आप को मौका दे देंगे, तो विकास देख हमेशा आप को ही वोट करने का मन करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव कम्पेन कमेटी के सदस्य बसंत कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस से राज्य की जनता परेशान हो चुकी है। जनता अब आप की तरफ देख रही है। उन्होंने आम आदमी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान महेश नगरकोटी, प्रवीण कुमार, नवीन ममगई, सुंदर कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments