HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: पात्र महिलाओं को हर हाल में दें योजनाओं का लाभ—कुसुम

Almora News: पात्र महिलाओं को हर हाल में दें योजनाओं का लाभ—कुसुम

ADVERTISEMENTSAd

—राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अल्मोड़ा पहुंची
—किशोरी गृह, बाल गृह व महिला थाने का निरीक्षण
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र महिला तक पहुंचाना सम्बन्धित विभाग का दायित्व है और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रत्येक पात्र तक पहुंचे। यह बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने आज यहां सर्किट हाउस में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने बैठक में महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने यहां किशोरी गृह, बाल गृह व महिला थाने का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाएं और महिला कल्याण योजनायें धरातल पर दिखाई दें, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि योजनायें महज कागजी कार्यवाही बनकर न रहने पायें। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला व बाल अपराध का विशेष संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जिन महिलाओं के पास आजीविका के साधन नहीं हैं, ऐसी जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार मुहैया कराकर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जाय, ताकि महिलाओं की आजीविका में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

अध्यक्ष ने कहा कि महिला मजबूत व शिक्षित होगी, तभी राष्ट्र और प्रदेश मजबूत होगा। उन्होंने समाज में दिन प्रतिदिन हो रही अप्रत्याशित घटनाओं और उत्पीड़न पर रोक लगाने पर जोर दिया और कहा कि महिला घरेलू हिसां पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पौष्टिक आहार की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कतिपय बालिका स्कूलों में शौचालयों की व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने की बात कही और इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व

उन्होंने वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अध्यक्ष ने बख स्थित किशोरी बाल गृह का निरीक्षण किया और वहॉ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बाल गृह की बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्यायें सुनीं व बाल गृह होने वाले क्रिया-कलापों की जानकारी ली। इसके उपरान्त उन्होंने महिला थाना एनटीडी का भी निरीक्षण किया और ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी समस्यायें लेकर थाने आने वाली महिलाओं के साथ सौम्य व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विमल प्रसाद, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, भाजपा महिला मोर्चा की किरन पंत, बीना नयाल, गीता जोशी लता पाण्डे, निशा बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments