91 छात्राओं ने डोल आश्रम में किया प्राचीन शिक्षा पद्वति से साक्षात्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय कन्या इंटर कालेज बाड़ेछीना (अल्मोड़ा) की 91 छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत डोल आश्रम का भ्रमण किया। जहां छात्राओं को…

छात्राओं ने किया डोल आश्रम का शैक्षिक भ्रमण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय कन्या इंटर कालेज बाड़ेछीना (अल्मोड़ा) की 91 छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत डोल आश्रम का भ्रमण किया। जहां छात्राओं को पुस्तकालय तथा कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ में प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति से साक्षात्कार करवाया गया।

साथ ही साथ छात्राओं व शिक्षिकाओं को एशिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र व आश्रम में स्थापित नवदुर्गा, शिव, हनुमान, विष्णु की भव्य प्रतिमाओं के दर्शनों का लाभ हुआ। छत्राओं ने पंचदेवलेश्वर मंदिर के दर्शन भी किये। छात्राओं को देव-महिमा हैण्डलूम संस्था (पेटशाल) द्वारा हस्त निर्मित ऊनी वस्त्रों के निर्माण की प्रक्रिया का साक्षात् ज्ञान दिया। रमसा प्रभारी हेमा पटवाल व अन्य शिक्षिकाएं शिप्रा बिष्ट, कमला बिष्ट, प्रियंका चौहान, किरन पाटनी व आशा भट्ट के मार्गदर्शन में छात्राएं शैक्षिक भ्रमण से लाभान्वित हुईं।

अल्मोड़ा : दहकने लगे पहाड़ों के जंगल, आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *