HomeCrimePITHORAGARH BREAKING NEWS: नाबालिग लड़की को भगाकर किया दुराचार, नेपाल ले जाने...

PITHORAGARH BREAKING NEWS: नाबालिग लड़की को भगाकर किया दुराचार, नेपाल ले जाने के फिराक में था कि पुलिस के हत्थे चढ़ा

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
जिले के मुनस्यारी थाना क्षेत्रांतर्गत एक युवक नाबालिग लड़की को भगा ले गया और उसके साथ दुराचार किया। एक सप्ताह बाद नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक लड़की को गत 3 जनवरी को भगाकर ले गया था और उसे नेपाल ले जाने के फिराक में था, कि इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मामले पर थाना मुनस्यारी में वादी द्वारा गत 4 जनवरी, 2021 को तहरीर दी गई। तहरीर के मुताबिक मुनस्यारी निवासी मुनस्यारी निवासी भूपेंद्र सिंह 3 जनवरी, 2021 को उनकी नाबालिग लड़की को बहला—फुसला के भगा ले गया। थाना मुनस्यारी में धारा-363 के तहत भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार सीओ धारचूला ओम प्रकाश शर्मा के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई हुई। आरोपी की छानबीन की गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मुनस्यारी विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम बंगापानी पहुंची और गत रात्रि करीब 11 बजे बंगापानी बाजार के पास से आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी माड़ीटुंडी बंगापानी, मुनस्यारी को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथ ही नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लड़की को नेपाल ले जाने के फिराक में था। युवक की उम्र 25 वर्ष है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिक के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा-366ए आईपीसी और 5/6 पोक्सो एक्ट भी जोड़ दी गई। नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच और 164 सीआरपीसी के बयान के लिए ले जाया गया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय नेगी, महिला उप निरीक्षक प्रियंका इजराल (विवेचक ), कांस्टेबिल अनिल मर्तोलिया व प्रेम प्रकाश टम्टा शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments