HomeBreaking Newsनैनीताल : लड़की के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के...

नैनीताल : लड़की के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट/ इलाके का एक दबंग युवती के साथ छेड़खानी करता था, लड़की को डराता-धमकाता था तथा इसने उसका यौन शोषण भी किया। यही नहीं लड़की के परिजनों को भी उसने डराया-धमकाया। अच्छी बात यह है कि पुलिस ने उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी। यह बदमाश आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ भवाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

आइये आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। दरअसल, आज शनिवार को क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के निर्देशन में कोतवाली एसएसआई द्वारा पुलिस टीम गठित कर एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। मामला गंभीर था, अतएव सीएनई द्वारा मामले की पूछताछ की गई। तब जाकर पूरा मामला खुला।

यह था संपूर्ण घटनाक्रम

दरअसल, 22 अक्टूबर 2022 को थाना कोतवाली भवाली में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ। मुकदमे की जानकारी यह है कि FIR N0- 43/2022 है और धारा 376/ 354(D)/ 323/ 504/ 506 IPC के वांछित अभियुक्त विवेक पांडे पुत्र हरिदत्त पांडे निवासी गजरौला फतेहपुर थाना मुखानी जिला नैनीताल के खिलाफ यह मुकदमा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक राजकुमारी, कांस्टेबल ओम प्रकाश, कुणाल नेगी आदि शामिल रहे।

500 पन्नों की चार्जशीट और 100 गवाह, जानिये क्या है कहानी

यह था पूरा मामला

इस विषय में जब पुलिस से जानकारी ली गई तो पता चला कि गिरफ्तार किया गया आरोपी छेड़खानी, रेप, लड़की के परिजनों को धमकाने तथा यौन शोषण का संगीन अपराधी है। ऐसे अपराधियों की जग​ह सिर्फ जेल है। अतएव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अपने कर्तव्य को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी ने की यह हरकत

चौकी इंचार्ज खैरान दिलीप कुमार ने सीएनई संवाददाता को बताया कि आरोपी ने एक स्थानीय बालिका के साथ छेड़खानी व शादी का झांसा दे व अन्य तरह से बहला-फुसला रेप किया। जब लड़की ने बाद में उससे संपर्क छोड़ दिया तो वह उसे फोन पर परेशान करता रहा। यही नहीं आरोपी ने लड़की के परिजनों को भी परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 में मुकदमा दर्ज हुआ। जब पुलिस जांच आगे बढ़ी तो आरोपी के खिलाफ 376 की पुष्टि हुई। कुल मिलाकर उसने न केवल पहले लड़की का यौन शोषण किया, बल्कि बाद में उसे परेशान भी किया। जिस कारण उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Railway Jobs: रेलवे में नौकरी का अच्छा मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments