HomeBreaking NewsUttarakhand : मुख्यमंत्री आवास के Servant quarter में युवती ने फांसी लगाई

Uttarakhand : मुख्यमंत्री आवास के Servant quarter में युवती ने फांसी लगाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून में सीएम आवास के Servant quarter में आज गुरुवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान सुलेखा के रूप में हुई है, जो कि रुद्रप्रयाग जनपद की रहने वाली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल के लिए रखा गया था तथा सर्वेंट क्वाटर में रहता था। युवती द्वारा अचानक फांसी लगाये जाने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। युवती को फंदे से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले की गहतनता से जांच की जा रही है। युवती ने आत्महत्या किन कारणों के चलते की, इसका पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में मृतका के परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। अलबत्ता मुख्यमंत्री आवास से लगे सर्वेंट क्वाटर में हुई यह सनसनीखेज वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments