HomeAccidentअल्मोड़ा : स्कूल जाती बालिका को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दर्दनाक...

अल्मोड़ा : स्कूल जाती बालिका को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

⏩ भाई को बचाने के प्रयास में चली गई बालिका की जान

⏩ ट्रक चालक को पुलिस ने धरा, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विकासखंड लमगड़ा के शहरफाटक में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक चालन ने स्कूल जा रही बालिका को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालिका ने ट्रक की चपेट में आने जा रहे अपने छोटे भाई को बचाने का प्रयास किया, इस दौरान वह पैराफिट से टकराने के बाद ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पौने आठे बजे कस्बा शहरफाटक, लमगड़ा में कुमारी सोनी बजेठा उम्र 9 वर्ष पुत्री हरीश सिंह बजेठा, निवासी ग्राम क्वेटा लमगड़ा अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही थी। इसी बीच सामने से एक ट्रक संख्या UK04CB 2021 आता दिखाई दिया। अपने छोटे भाई को बचाने के दौरान वह दुर्घटना स्वयं दुर्घटना का शिकार हो गई। बालिका सोनी की पैराफिट तथा वाहन के टायर के बीच दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका सर्वोदय पब्लिक स्कूल, शहरफाटक की छात्रा बताई जा रही है।

इधर सूचना मिलने पर लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्यवाही कर शव को कब्जे पुलिस लेकर पीएम हेतु मोर्चरी भिजवाया। वाहन को सीज करने के बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ 279/304A भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त ट्रक को दीपक सिंह निवासी बांस बसवाड़ी, पाटी चम्पावत चला रहा था, जो हल्द्वानी से चंपावत को जा रहा था। शव को अल्मोड़ा लाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टेम होना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments