HomeBreaking NewsGirl Empowerment Award : सीएम धामी ने किया खष्टी बिष्ट को सम्मानित

Girl Empowerment Award : सीएम धामी ने किया खष्टी बिष्ट को सम्मानित

✒️ बालिका सशक्तिकरण सम्मान, मुख्यमंत्री ने दिए प्रशस्ति पत्र

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/भवाली

ADVERTISEMENTSAd

Khashti Bisht honored with Girl Empowerment Award/खष्टी बिष्ट सम्मानित : राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास के सेवक सदन में हुए कार्यक्रम में भवाली निवासी खष्टी बिष्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके द्वारा बालिका सश​क्तिकरण के लिए किए गए कार्यों पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि खष्टी बिष्ट को सीएम आवस के सेवक सदन सभागार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि खष्टी बिष्ट को इससे पूर्व पत्रकारिता के लिए सरोजिनी नायडू पुरस्कार तथा तृतीय हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2021 भी मिल चुका है। खष्टी बिष्ट ने महिला सशक्तीकरण व बालिका विकास के क्षेत्र में काफी काम किया है। कोरोना काल में भी सामाजिक सेवा के लिए विविध संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

खष्टी बिष्ट द्वारा जीबी पंत इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली में छात्र-छात्राओं के लिए कक्षों का जीर्णोद्धार व खेल के मैदान का चौड़ीकरण भी करवाया गया है। यही नहीं, उन्होंने पर्यटकों की सुविधाओं हेतु मार्गों का जीर्णोद्धार तथा शौचालयों के निर्माण व रखरखाव के कामों में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यों में उनकी लगातार सक्रियता बनी रहती है। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सम्मान, अपराध मुक्त समाज जैसे विषयों को को वह समय-समय पर सरकार के समक्ष रखती आई हैं। वह पूर्व पीसीसी अध्यक्ष तथा वर्तमान में जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली की प्रबन्ध समिति अध्यक्ष हैं।

Click 👉 यहां पहली बार चुनाव जीती कोई महिला

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments