HomeUttarakhandAlmoraरा. महाविद्यालय गुरूडा़बांज में 'घर-घर तिरंगा' अभियान, कल निकलेगी जागरुकता रैली

रा. महाविद्यालय गुरूडा़बांज में ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान, कल निकलेगी जागरुकता रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय महाविद्यालय गुरूडा़बांज, अल्मोड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में चलाए जा रहे कार्यक्रम “हर घर तिरंगा’ अभियान का औपचारिक आरम्भ देश भक्ति नारों एंव स्वतन्त्रता सेनानियों को याद कर किया गया। कल 08 अगस्त को “हर घर तिरंगा’ के तहत जागरुकता रैली निकाली जाएगी।

तय हुआ कि इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर प्रचारित एवं प्रसारित किया जायेगा। अगामी 15 अगस्त 2022 तक आजादी के इस महापर्व पर अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। “हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० आर०ए० सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ० मंजू चन्द्रा ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको एवं कर्मचारियों को तिरंगा देकर उनका सम्मान व प्रचार, प्रसार करने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ० मनोज कुमार भोज, डॉ० राजीव कुमार, डॉ० दीपाली कनवाल, देवेन्द्र कुमार,जसवीर सिंह, हिमांशु पंत लीलाधर पपनै, नन्दन सिंह, प्रताप सिंह, कुंवर सिंह और महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मंजू चन्द्रा ने बताया कि कल आठ अगस्त को “हर घर तिरंगा’ के तहत जागरुकता रैली निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी से उपस्थित होने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments