HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: जल्द बजट स्वीकृत हो और शुरू करें रेल लाइन का निर्माण

Bageshwar: जल्द बजट स्वीकृत हो और शुरू करें रेल लाइन का निर्माण

ADVERTISEMENTSAd

— टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की यहां आयोजित बैठक में लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। केंद्र सरकार ने टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने व निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि जब तक बागेश्वर में रेल नहीं आ जाती तब तक यहां का विकास संभव नहीं है। धार्मिक पर्यटन, साहसिक खेल तभी बढ़ेंगे जब यहां रेल पहुंचेगी। रेल की मांग आज की नहीं है, बल्कि इसका सर्वे ब्रिटिशकाल में हो गया है। इसके बाद कई बार सरकारों ने इसका सर्वे कर दिया है। ब्रॉड गेज सर्वे के लिए 29 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। अब सरकार को चाहिए रेल मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करे।

वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी में आयोजित सभा में रेल मार्ग निर्माण कराने का वादा किया था, अब वादा निभाने का समय आ गया है। यदि सरकारों ने उनकी उपेक्षा की तो वह चुप नहीं बैठेंगे। बागेश्वर से लेकर दिल्ली तक धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सुनीता टम्टा, भावना मेहरा, केश्वानंद जोशी, डॉ. प्रताप सिंह गड़िया, पार्वती पांडे, ममता पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments