HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: शराब के नशे में धुत होकर पुलिस को दे दी झूठी...

अल्मोड़ा: शराब के नशे में धुत होकर पुलिस को दे दी झूठी सूचना, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

— समझाने पर उल्टा मौके पर पहुंची पुलिस पर ही होने लगा गरम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वाह जी, एक तो नशे में मस्त और पुलिस को दे दी मारपीट की झूटी सूचना। जब पुलिस पहुंची, तो समझाने पर पुलिस से भी ऐंठने लगा। फिर क्या था पुलिस ने​ गिरफ्तार कर लिया।

मामला जिले का नया थाना धौलछीना अंतर्गत का है। जहां गत दिवस बिंतोला निवासी रवि मेहता नामक व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी कि उसके साथ मारपीट हो गई है। इस सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो उसकी सूचना झूठी निकली और रवि मेहता खुद शराब के नशे में मस्त पाया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो वह पुलिस पर गरम होने लगा। इसके बाद झूठी सूचना देने के आरोप और शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने रवि मेहता पुत्र अनिल सिंह मेहता, निवासी ग्राम बिंतोला, अल्मोड़ा को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments