हल्द्वानी : आप पार्टी कार्यकर्ताओं की गौसेवा मुहिम, गायों को खिलाया चारा

0

हल्द्वानी। इन दिनों जिलेभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना महामारी के कारण लोग अपने घरों में हैं। वहीं जो बीमारी से ग्रसित हैं, उनके परिजन अपने परिवार की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसी विकट परिस्थिति में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिला समन्वयक समित टिक्कू के नेतृत्व में गौ सेवा हेतु एक मुहीम चलाई जा रही है। जिसके अन्तर्गत आज आप पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गौला क्षेत्र के आस-पास घुमती हुई गायों को चारा खिलाया गया। आप पार्टी नेता समित टिक्कू द्वारा कहा गया कि कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में गौ माता के साथ ही आवारा जानवर जो घायल और बीमार हैं उनके लिए भी सोचना आवश्यक है साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि आप पार्टी द्वारा घायल और बीमार जानवरों के लिए लॉकडाउन में इलाज करने का प्रयास किया जाएगा। गौ सेवा के इस कार्य में आज उमेश राणा, राजकुमार, दीपक मेहरा, दीपक कुमार, विशाल कुमार, बॉबी आर्या, विष्णु, विनय कुमार, पंकज कश्यप, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्‍स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिली तीन महिलाएं व चार पुरूष, गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : यहां एचडीएफसी बैंक से अपराधियों ने लूटे एक करोड़ 19 लाख, अधिकारियों में हडकंप

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार का हमला, दर्दनाक मौत

Update news: बागेश्वर लैंड स्लाइड से सड़क पर पसरा मलबा हटाया, दो घंटे की मशक्कत से खुला बागेश्वर-बालीघाट-धरमघर मोटरमार्ग, आंशिक रूप से मलबे से ढक गए दो चौपहिया वाहन, पहले से खड़े थे सड़क किनारे

हल्द्वानी पुलिस ने किया 03 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, शातिर चोरों ने खंडहर में छुपाई थी पेटी, ​पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें