HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मंत्रों के साथ गौ सदन ज्योली में चला गौ पितृ तर्पण...

अल्मोड़ा: मंत्रों के साथ गौ सदन ज्योली में चला गौ पितृ तर्पण कार्यक्रम

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट कार्यक्रम में पहुंची, गौसदन की समस्याओं का संज्ञान लिया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: श्राद्ध पक्ष के चलते आज शुक्रवार को आज गौ सेवा न्यास गुरुकुल शोले ज्योली में गौ संरक्षण के संकल्प के साथ गौ पितृ तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विविध मंत्रोच्चारों के बीच विधिवत यह कार्यक्रम चला। इसके बाद गौ सदन में मौजूद गौवंशीय पशुओं को गौग्रास प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट भी शामिल हुईं। उन्होंने ज्योली में गौसदन के प्रबंधन समेत गौ रक्षा एवं संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने गौशाला की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कहा कि गौशाला को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने उन्हें गौशाला के प्रबंधन एवं वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने गौसदन की परेशानियों से अवगत कराते हुए बताया कि वर्षा ऋतु में मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से गौशाला में गायों के आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं और मार्गों के निर्माण की आवश्यकता है। समस्याओं से संबंधित पत्र न्यास की ओर से दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट को सौंपा गया। कार्यक्रम में हेम जोशी, आनन्द सिंह बगड्वाल, प्रताप सिंह सत्याल, यशवंत परिहार, पवन साह, मनोज सनवाल, दयाकृष्ण काण्डपाल, चन्द्रमणि भट्ट, स्वाति तिवारी, जानकी काण्डपाल, आनन्दी वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments