अल्मोड़ा: गांव में पहली बार रसोई गैस पहुंची, तो खुशी में गैस कर्मी का स्वागत

0
अंडोली में पहली बार पहुंचा गैस वाहन, झूमे ग्रामीण
अंडोली में पहली बार पहुंचा गैस वाहन, झूमे ग्रामीण

— ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, अब हर माह गांव में ही मिलेगी रसोई गैस


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के भनोली तहसील अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र अंडोली आज रसोई गैस पहली बार पहुंची, तो इससे ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने गैस कर्मचारी का फूलमाला से स्वागत कर खुशी का इजहार कर डाला और गांव में ही रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त किए।

अंडोली समेत आसपास के मटकन्या, फल्टियां, गैराड़ व सीमारी आदि गांवों के ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति करने की मांग उठा रहे थे। मगर यह मांग लंबित चल रही थी। ग्रामीण रसोई गैस भरवाने के लिए दूर जाना पड़ता था। इसी परेशानी के कारण वे अपनी मांग पर दबाव हुए थे। आज उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई। आज दन्या गैस एजेंसी से गैस वाहन भरे गैस सिलेंडर लेकर अंडोली पहुंचा। जहां ​गैस वितरित की। गैस कर्मचारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में हर माह की 22 तारीख को रसोई गैस का वाहन पहुंचेगा।

क्षेत्र में गैस सप्लाई शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गैस वितरण पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट से करवाया गया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान तारादत्त पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमणि भट्ट, विपिन भट्ट, गोकुल पांडेय, गणेश‌ भट्ट, नारायण दत्त भट्ट, संदीप भट्ट आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1