HomeUttarakhandBageshwarदु:खद: गरुड़ के वरिष्ठ व्यापारी का निधन, शोक की लहर

दु:खद: गरुड़ के वरिष्ठ व्यापारी का निधन, शोक की लहर

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
गरुड़ के वरिष्ठ व्यापारी एवं नेगी मिष्ठान भण्डार के स्वामी हिम्मत सिंह नेगी का कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में उपचार के दौरान निधन हो गया है। श्री नेगी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को सरयू-गोमती संगम बागेश्वर में किया जाएगा।

उनके निधन पर गरुड़ क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बलवंत सिंह भौर्याल, शेर सिंह गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, रूपा कोरंगा, सुनीता आर्या, व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडेय, जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश जोशी, गिरीश कोरंगा, हरीश भट्ट, जिला सहकारी बैंक के निदेशक घनश्याम जोशी, गिरीश पांडेय, केडी मिश्रा, कैलाश जोशी, सुरेश मिश्रा शंकर सिंह मेहरा, डॉ. सीएस काण्डपाल, डॉ. एसएस चिलवाल, मोहन सिंह नेगी, विनोद कुमार जोशी आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments