HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ : वन विभाग ने शुरू किया बंदर पकड़ने का काम

गरुड़ : वन विभाग ने शुरू किया बंदर पकड़ने का काम

ADVERTISEMENTS

रानीबाग रेस्क्यू सेंटर छोड़े जायेंगे बंदर

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। लगातार बंदरो द्वारा लोगों को काटने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए वन विभाग ने बंदरो को पकड़ना शुरू कर दिया है। अब तक 30 बंदर पकड़े गए हैं, जिन्हें रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जायेगा।

वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे के नेतृत्व में वन विभाग ने गरुड़ बाजार, डंगोली बाजार में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया। विगत दिनों बंदरों के काटने की घटना के बाद लोग तहसील दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे थे। जहां एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने वन विभाग को तुरंत गरुड़ क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए थे।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

इसी क्रम में वन विभाग की से वन दरोगा नवल भंडारी, वन आरक्षी चंदन कुमार, मनोज आर्य टीम के साथ बंदरों को पकड़ने का कार्य किया गया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि बंदर पकड़ने का कार्य शुरू है। 30 बंदरों को पकड़ा गया। आगे भी कार्य जारी रहेगा। बंदरों को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments