HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में गरजे कोठियाल, बोले "भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड को किया...

रानीखेत में गरजे कोठियाल, बोले “भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड को किया बर्बाद”

ADVERTISEMENTS
  • रानीखेत पहुंची आप की रोजगार गारंटी यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता अवकाश प्राप्त कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 20 साल हो गए हैं, लेकिन राज्य वासियों के सपने पूरे नहीं हुए। राज्य से पलायन बदस्तूर जारी है। भाजपा और कांग्रेस बारी—बारी से जनता को छल रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के नव निर्माण का खाका तैयार किया है। जिसे लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। उत्तराखंड वासियों को राज्य के नव निर्माण की योजना के बारे मैं बताएगी।

कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा के तहत यहां पहुंचे थे। गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दल के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राजनीति उन्हे नहीं आती है, लेकिन नव निर्माण का जज्बा लेकर वह इस क्षेत्र में आए हैं। कोठियाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने इस राज्य को बर्बादी के कगार पर धकेल दिया है। जिन उम्मीदों के साथ राज्य का गठन किया गया था वह पूरे नहीं हो सके। उत्तराखंड के लोग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। राज्य से लगातार पलायन हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। सत्ता लोलुपता के चलते भाजपा और कांग्रेस से विधायकों की भगदड़ मची है, आज यह दल अपने विधायकों को बांधे रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सत्ता और विपक्ष को राज्य की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इन दोनों से लोगों का मोहभंग हो चुका है।

उन्होंने कहा कि अभी तक दोनों दलों के बीच सत्ता का आदान प्रदान चल रहा था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में भर रही है। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से इन दोनों दलों में खलबली है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमले कर रहे हैं, जिससे जाहिर होता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और हमारा आधार निरंतर मजबूत हो रहा है। जिससे इन दोनों में बौखलाहट है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं आती है लेकिन त्वरित निर्णय लेने तथा ठोस कदम उठाने का अनुभव उन्हें हैं। केदारनाथ में आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्य से जो अनुभव उन्हें मिले हैं, इनका फायदा वह राज्य के नव निर्माण में उठाना चाहते हैं।

अजय कोठियाल ने कहा कि बाबा केदारनाथ ने उन्हें उत्तराखंड के नव निर्माण का अहम दायित्व सौंपा है। सेना में लंबी सेवा करने के बाद अब बाकी समय उत्तराखंडवासियों की सेवा में व्यतीत करना चाहते हैं। कोठियाल ने कहा कि राज्य के नव निर्माण का खाका उनके पास है, आम आदमी पार्टी ने राज्य की तरक्की के लिए जो योजना तैयार की है उसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जा रहे हैं, और उत्तराखंडवासियों का भरपूर जनसमर्थन लगातार प्राप्त हो रहा है। कोठियाल ने कहा कि आज शहीद भगत सिंह को याद करने का दिन है। युवाओं को भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के रास्ते पर चलकर बदलाव और प्रगति के लिए आगे आना होगा। कर्नल कोठियाल ने कुमाऊँऔर नगा रेजीमेंट के शहीदों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जिस कुमाऊँ रेजीमेंट के शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा ने सेना का पहला परमवीर चक्र प्राप्त किया उस रेजीमेंट के मुख्यालय पर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं को बचाने में कुमाऊं और गढ़वाल के वीरों का भारी योगदान रहा है। अब यहां के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। कर्नल अजय कोठियाल कहां की आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनते ही 6 महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, यहां के उद्योग धंधों में 80% पदों पर स्थानीय युवाओं को रखा जाएगा।

इससे पूर्व आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा केएमओयू स्टेशन से आरंभ हुई। रोजगार गारंटी रथ के साथ यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। सोमनाथ मैदान के पास कर्नल अजय कोठियाल ने कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर में तमाम लोगों का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, सह प्रभारी राजीव चौधरी, सेक्टर प्रभारी शेखर चंद्र, मीडिया प्रभारी अमित रावत, जिलाध्यक्ष राजीव लोचन, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अतुल जोशी, जगदीश जोशी, संगठन मंत्री संजीव जोशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments