HomeCovid-19कोरोना से जंग : गरमपानी—खैरना बाजार तीन दिन के लिए बंद, व्यापारी...

कोरोना से जंग : गरमपानी—खैरना बाजार तीन दिन के लिए बंद, व्यापारी नेताओं ने प्रशासन को किया सूचित

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के चलते जहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सकते में आ चुका है, वहीं व्यापारी नेताओं ने अपनी ओर से सार्थक पहल करते हुए गरमपानी—खैरना बाजार तीन दिन के लिए बंद करा दिया है। इस संबंध में बातचीत में व्यापारियों ने बताया कि मामले की सूचना उपजिलाधिकारी को दे दी गई है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने से सबसे अधिक यदि कोई प्रभावित होता है तो वह व्यापारी है। एक दुकानदार दिन भर अपने प्रतिष्ठान में न जाने कितने ज्ञात व अज्ञात लोगों से मिलता है। जिस कारण उसके संक्रमित होने के खतरे ज्यादा हैं। इन वि​परीत परिस्थतियों में भी व्यापारी वर्ग एक कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहा है। इधर व्यापारियों ने कहा कि विगत कुछ दिनों से आ रही रिपोर्ट में यह पता चला है कि कई व्यापारी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं अतएव बाजार बंदी इस संक्रमण से बचने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। यदि जीवन रहा तो व्यापार भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए व्यापारी वर्ग को आगे भी खास सतर्कता बरतने की जरूतर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments