HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कार से सवा दो लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा: कार से सवा दो लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सल्ट थानांतर्गत पुलिस ने एक कार से 02.25 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है और कार को सीज करते हुए गांजा तस्करी कर रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया।

हुआ यूं कि थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग की गई। इस दौरान मरचूला रोड गौलीखान तिराहे पर गौलीखान की तरफ से आ रहे अल्टो कार संख्या UA-06 F 0333 को रोककर चैक किया, तो कार से दो कट्टों में कुल 15 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 02.25 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध गांजा बरामद होने पर आरोपी वाहन चालक रोहन कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव गोपीपुरा चांदपुर आरटीसी हेमपुर, काशीपुर, ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया गया और गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के साथ हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र व मनोज रावत तथा कांस्टेबल विपिन पांथरी व रवि प्रताप शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments