HomeUttarakhandAlmoraBreaking: अल्मोड़ा पुलिस की 05 के खिलाफ गैंगस्टर, 02 पर गुंडा अधिनियम...

Breaking: अल्मोड़ा पुलिस की 05 के खिलाफ गैंगस्टर, 02 पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल व निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा भी लगातार प्रयासों में जुटा है। वरिष्ठ पुलिस अ​धीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने अपराधियों पर नजर रखने तथा निरोधात्मक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस कार्रवाई चल रही है। आज जिले में 05 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, 02 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा 02 के खिलाफ 110 G Crpc के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कोतवाली अल्मोड़ा की पुतिलस ने पांच लोगों के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत उपरोक्त पाँचों अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत कार्रवाई की है। इनमें जिला कारागार अल्मोड़ा में निरूद्ध महिपाल सिंह पुत्र रती राम निवासी नई जाटव बस्ती वार्ड नम्बर 02 ऋषिकेष देहरादून (गैंग लीडर), गैंग सदस्य कलीम अहमद पुत्र स्व. सलीम अहमद निवासी मोहल्ला किला थाना मंगलौर जिला हरिद्वार व अंकित बिष्ट पुत्र सादर सिंह बिष्ट निवासी निम्बूचौड़ थाना कोटद्वार जिला पौढ़ी गढ़वाल और आमिर खान पुत्र असलम खान निवासी जोशीखोला राजपुरा अल्मोड़ा (गैंग लीडर) व गैंग सदस्य अमान खान पुत्र अकरम खान निवासी तल्ला दन्या धारानौला अल्मोड़ा शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि उक्त में से महिपाल, कलीम व अंकित द्वारा जिला कारागार अल्मोड़ा में संगठित गिरोह बनाकर मोबाईल फोन के माध्यम से जेल के अन्दर बंद अन्य कैदियों को मादक पदार्थों की तस्करी एवं रंगदारी वसूली जा रही थी जबकि आमिर व अमान द्वारा अल्मोड़ा में संगठित गैंग बनाकर युवाओं को मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। इन लोगों के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा व विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दन्या में 04 पर कार्रवाई

उधर दन्या थानांतर्गत थानाध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। दन्या पुलिस ने महासिंह पुत्र स्व वीर सिंह निवासी ग्राम दौलीगाड़, थाना दन्या जनपद अल्मोड़ा व बच्चे सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम थली थाना दन्या, अल्मोड़ा के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा उज्जवल सिंह पुत्र दान सिंह निवासी काफली थाना दन्या अल्मोड़ा व त्रिलोक सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी काफली धौलादेवी थाना दन्या अल्मोड़ा के खिलाफ धारा-110 G CRPC के तहत कार्यवाही की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments