HomeBreaking Newsऑफिशियल काम से उत्तराखंड आयी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

ऑफिशियल काम से उत्तराखंड आयी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS

CNE UTTARAKHAND

ऑफिशियल कार्य से दिल्ली से हरिद्वार आई युवती के साथ उसके बॉस व एक अन्य युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ निवासी एक युवती दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत है। बताया जा है कि गत 27 अगस्त की शाम वह कंपनी के काम से अपने बॉस अनिल ठाकुर, उनके पार्टनर राहुल उर्फ आसिफ, फुरकान एवं मोमिन के साथ हरिद्वार आई थी। हरिद्वार में आसिफ, मोमिन और फुरकान ने अपने लिए एक होटल का कमरा बुक कर लिया।

वह अपने बॉस के साथ एक अलग होटल में ठहरी थी। युवती द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार गत 28 अगस्त की शाम उसके बॉस अनिल उसे अपने फ्लैट पर ले गये। दोनों अलग अलग कमरों में रुके थे। रात में करीब 11 बजे आसिफ, फुरकान और मोमिन खाना लेकर आए। इस दौरान उन्होंने शराब पी। युवती का कहना है कि वह शराब नहीं पीना चाहती थी, लेकिन बॉस द्वारा जिद करने पर उसने एक पैग पी लिया। जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा। युवती का कहना है कि इन लोगों ने उसके पैग में कोई अन्य नशीला पदार्थ मिला दिया था। जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई।

लड़की का कहना है कि कुछ देर बाद उसका बॉस अनिल और राहुल उर्फ आसिफ उसके कमरे में आ गये और इन्होंने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। सुबह उसने फोन से अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद 29 अगस्त की रात युवती के परिजन हरिद्वार पहुंचे और युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली रानीपुर में जाकर तहरीर सौंपी। कोतवाली रानीपुर पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन वे फिलहाल फरार चल रहे हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

अपडेट : इस मामले में ताजा अपडेट यह आया है कि गैंगरेप के दो आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। यह दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे थे। इन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments