HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : मीडिया सेंटर में सादगी के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

हल्द्वानी न्यूज : मीडिया सेंटर में सादगी के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती मीडिया सेन्टर में पूरे सम्मान, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आज के ही दिन जन्मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का भी स्मरण किया गया। मीडिया सेन्टर मे आयोजित कार्यक्रम में अति. जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम से पूर्व मीडिया सेन्टर मे ध्वजारोहण भी किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad


इस अवसर पर बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के आदर्श आज के भौतिकवादी युग में सर्वमान्य है। राष्ट्रपिता बापू ने देश को ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से आजादी दिलाई और सत्याग्रह व अहिंसा के अस्त्र से देश को आजाद कराया। बिष्ट ने कहा कि जय जवान जय किसान का उद्घोष करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण था। शास्त्री के आदर्श आज भी देश के विकास में महत्वपूर्ण है। आज का विकसित भारत लालबहादुर के सपनों का भारत है। इस अवसर पर एमसी जोशी, आन सिह, भुवन चन्द्र आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments