राइका इंटर कालेज ढोकाने में प्रधानाचार्य बीके सिंह व ब्लाक शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अरविंद प्रकाश व समस्त शिक्षकों व स्टॉफ द्वारा गांधी जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर महात्का गांधी का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाडत्री में डॉ. सत्यवीर द्वारा गांधी जयंती जयंती मनाई गई। इस मौके पर डॉ. सत्यवीर के अलावा डॉ. राहुल टम्टा, डॉ. स्वेच्छा तथा नर्सिंग स्टॉफ कमलेश, आरती, उमा आर्या, वार्ड ब्वाय सीमा, खीमानंद सुयाल, एएनएम गीता बृजवासी, हरूली सुयाल, पूनम फर्तयाल, आशा रमा व अमिता मौजूद रहे। इस मौके पर कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।